फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कुतों के हमलों में चार और जख्मी, दो बकरियां मार डालीं

कुतों के हमलों में चार और जख्मी, दो बकरियां मार डालीं

Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कुतों के हमलों में चार और जख्मी, दो बकरियां मार डालीं
नहीं थम रहा आदमखोरों का आतंक, अब कमलापुर व तालगांव में किए हमले
विज्ञापन

लहरपुर/कमलापुर (सीतापुर)। जिले में आदमखोर कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इन कुत्तों के आतंक का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब तक खैराबाद इलाके में ही आतंक मचाने वाले कुत्तों का झुंड अब तालगांव व कमलापुर क्षेत्र में भी हमले कर रहा है। बीते चौबीस घंटों में कुत्तों ने तीन जगहों पर हमले किए हैं। इनमें चार लोग जख्मी हुए हैं। जबकि दो बकरियों की मौत हो गई है।

कुत्तों के आतंक से क्षेत्र में दहशत और बढ़ती जा रही है। ये हमले ऐसे वक्त पर हुए हैं, जब लखनऊ नगर निगम की चार टीमें खैराबाद में आदमखोर कुत्तों की तलाश में जुटी हुई हैं। तालगांव क्षेत्र के बहादुरापुर निवासी मलखान सिंह (42) बुधवार शाम क्षेत्र की जीतामऊ बाजार गया था।
विज्ञापन


यहां पर घरेलू जरूरत के सामान की खरीददारी करने के बाद वह साइकिल से वापस घर के लिए चल दिया। बताते हैं कि अभी वह जीतामऊ बाजार से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था, तभी आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। मलखान कुछ समझ पाता दो कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला होते ही मलखान मदद की गुहार लगाने लगा। करीब से ही शेरपुर निवासी अमित (20) गुजर रहा था। कुत्तों का हमला देख अमित मलखान की मदद करने पहुंच गया। इस पर कुत्तों ने अमित पर भी हमला बोल दिया। दोनों की चीख सुनते ही आसपास गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा।

लेकिन तब तक मलखान व अमित जख्मी हो चुके थे। दोनों का इलाज क्षेत्र की सीएचसी में कराया गया है। उधर, गुरुवार को कमलापुर क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों का झुंड पहुंच गया। कमलापुर के सोनारी गांव के बाहर कल्लू व छैलू की बकरियां चर रही थीं। यहां पर कुत्तों ने हमला बोल दिया और बकरियों को नोचने लगे।

यह देख छैलू का पुत्र छोटू (18) बकरियों को बचाने का प्रयास करने लगा। इस पर कुत्तों ने छोटू पर हमला बोल दिया। युवक की पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा। लेकिन तब तक कुत्ते दो बकरियों की जान ले चुके थे और छोटू को घायल कर चुके थे। छोटू का इलाज क्षेत्र की सीएचसी में कराया गया है।

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलईखुर्द निवासी रामबाबू (35) गुरुवार शाम नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर खेतों में गया था। वहां पर कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। हमले में वह गिरा तो कुत्तों ने उसकी गर्दन दबोच ली। चीख सुनते ही गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा।


तब तक रामबाबू घायल हो चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां बता दें कि ये हमले ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब प्रशासन कुत्तों पर अंकुश लगाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आई चार टीमें खैराबाद में डेरा डाले पड़ी हैं। घटनाएं प्रशासन के प्रयासों की पोल खोल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed