{"_id":"5af7340a4f1c1bde408b4c6a","slug":"21526150154-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने सराफ से तीन किलो चांदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने सराफ से तीन किलो चांदी लूटी
Updated Sun, 13 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने सराफ से तीन किलो चांदी लूटी
बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने शनिवार सुबह एक सराफा व्यापारी से तीन किलो चांदी के साथ ही सोने के गहने व नकदी लूट ली। एसपी ने मौका मुआयना करने के साथ ही जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी सराफा व्यापारी दीपक सोनी शनिवार सुबह दस बजे बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी टिकरा पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने दीपक को ओवरटेक कर रोक लिया और उनका बैग लूटकर भाग गए।
बदमाश उनकी बाइक की चाभी भी निकाल ले गए। दीपक ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इस पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
पीड़ित दीपक ने बताया कि, लूटे गए उनके बैग में तीन किलो चांदी, पांच हजार रुपये कैश के साथ ही सोने के कुछ जेवर रखे थे। दीपक के मुताबिक चारों बदमाश चेहरे पर रुमाल बांधने के साथ ही हेलमेट पहने थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
सराफा व्यापारी से लूट की सूचना मिलने पर एसपी वीपी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने पीड़ित दीपक से बातचीत की। एसपी ने बताया कि, सराफा व्यापारी फेरी लगाकर जेवर बेचता है।
एसपी ने बताया कि, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं। उम्मीद है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ा जाएगा।