{"_id":"5acbb2674f1c1be26b8b4ab1","slug":"21523298919-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पिता की मौत से गुमसुम एक किशोरी ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कड़रौ गांव की रहने वाली गुड़िया (17) का शव सोमवार सुबह ऊंचाहार क्षेत्र के निगोहा और सरपतहा गांव के बीच जामुन के पेड़ पर दुपट्टे से बंधे फंदे पर लटका मिला।
सूचना पाकर गुड़िया का इकलौता भाई जगलाल पहुंचा। जगलाल ने बताया कि, उसकी मां की मौत काफी पहले हो चुकी थी। करीब एक माह पहले उसके पिता बिंदादीन की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
तब से गुड़िया का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह गुमसुम रहती थी। ऊंचाहार सीएचसी के डॉ. आशीष वर्मा से उसका इलाज कराया जा रहा था। जगलाल ने बताया कि रविवार रात नौ बजे गुड़िया अचानक घर से गायब हो गई थी।
तलाशने पर भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि, किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी है।