{"_id":"5abfd0fc4f1c1b9a618b4b17","slug":"21522520316-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो राहगीरों पर गिरा पेड़, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो राहगीरों पर गिरा पेड़, एक की मौत
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो राहगीरों पर गिरा पेड़, एक की मौत
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को आम का पेड़ गिरने से दो साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रास्ते में एक अधेड़ की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पेड़ गिरने से डीह-परशदेपुर मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
डीह थाना क्षेत्र के रघुनाथ का पुरवा निवासी रामसनेही (52) और डीह निवासी जगत नारायण (50) किसी काम से सुबह साइकिल से जा रहे थे।
डीह-परशदेपुर मार्ग पर अहल तिराहा के पास सड़क पर पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
यहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जगतनारायण ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, पेड़ गिरने से एक घंटे तक दोनों तरफ का आवागमन ठप रहा। एसओ राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि अचानक पेड़ गिरने से चलते हादसा हुआ था।