फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दबंगों ने किसान से बाइक व नकदी लूटी

दबंगों ने किसान से बाइक व नकदी लूटी

Sat, 03 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने किसान से बाइक व नकदी लूटी
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दबंगों ने एक किसान से बाइक व नकदी लूट ली। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो उसने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाइक को बरामद कर लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दबंगों की गिरफ्तारी व बाइक को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई थी।

थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोधनपुरवा गोलोक कोडऱ निवासी राम सिंह शाम को बाइक से रेउसा बाजार जा रहा था। रास्ते में रेउसा-बहराइच मार्ग पर त्यागी बाबा आश्रम के निकट करीब छह दबंगों ने राम सिंह को रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता।
विज्ञापन


दबंगों ने राम सिंह की पिटाई की और उसके पास मौजूद 6 हजार की नकदी व बाइक लूट लिया। इसके बाद दबंग भाग गए। पीड़ित ने 100 नंबर डायल कर पुलिस की मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पीड़ित ने बताया कि लूटपाट करने वालों में उसके गांव का एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने थाने में तहरीर दी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर बाइक व उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी बलराम को हिरासत में लिया गया है। बाइक को बरामद करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed