{"_id":"5a66193f4f1c1b7c268b5c9c","slug":"21516640575-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छह मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से छह मकान राख
विज्ञापन
डीह में आग से छह मकान राख
सुल्तानपुर। डीह गांव में रविवार शाम अचानक आग लगने से छह मकान राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
बल्दीराय क्षेत्र के डीह गांव निवासी राम सुधार के मकान में रविवार की शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर कर्मियों को दी लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। इस दौरान आग ने गांव के ही साहबशरण, हरिकेश, ओम प्रकाश, रामनेवल और गुड्ड के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों की मानें तो आग से करीब छह लाख के सामान का नुकसान हुआ है।