फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गड़बड़ी करने वाले 210 सचिवों को नोटिस

गड़बड़ी करने वाले 210 सचिवों को नोटिस

Wed, 22 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी करने वाले 210 सचिवों को नोटिस
बाराबंकी। पंचायती राज विभाग के सचिवों ने बिना वर्क आईडी जनरेट किए ही ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करा दिए। वर्क आईडी जनरेट न होने से प्रिया सॉफ्ट पर आज तक कराए गए निर्माण कार्यों के बिल वाउचर फीड नहीं किए गए हैं। जिसको लेकर प्रभारी डीपीआरओ ने 210 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक हफ्ते में इसका जवाब मांगा है। नोटिस जारी होने के बाद सचिवों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में पंचायती राज विभाग के सचिवों द्वारा अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में 14वें व राज्य वित्त से करोड़ों रुपये की लागत से कई तरह निर्माण व विकास कार्य कराए थे। लेकिन निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार सचिवों ने बगैर वर्क आइडी जनरेट किए ही एक के बाद विकास कार्य करा डाले। वर्क आईडी जनरेट न होने के चलते उन कार्यों के बिल वाउचरों की फीडिंग भी नहीं हो सकी है। सचिवों की इस कार्यशैली पर भ्रष्टाचार की आशंका को देखते हुए प्रभारी डीपीआरओ ने जिले के सभी 210 सचिवों को नोटिस जारी कर दिया है। एक हफ्ते के अंदर इसका जवाब मांगा है। नोटिस भेजे जाने के बाद सचिवों में हड़कंप मच गया है। प्रभारी डीपीआरओ आशुतोष कुशवाहा ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में बिना वर्क आईडी जनरेट किए ही कई निर्माण व विकास कार्य करा दिए गए हैं। जिसके कारण प्रिया सॉफ्ट पर बिल वाउचरों की फीडिंग नहीं कराई गई है। कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी सचिवों ने कार्रवाई पूरी नहीं की है। जिस पर सभी 210 सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


औसतन हर ब्लॉक में दो करोड़ से कराए गए बिना आईडी के कार्य
जिले में 15 विकास खंड हैं। इन सभी विकास खंडों में औसतन दो करोड़ से अधिक की लागत से बिना आईडी जनरेट किए ही निर्माण व विकास कार्य करा दिए गए हैं। उदाहरण स्वरूप बनीकोडर ब्लॉक में तीन करोड़ 67 लाख 38 हजार की लागत करीब 723 कार्य सचिव ने कार्य करा डाले हैं। और आज तक प्रिया साफ्ट पर बिल वाउचरों की फीडिंग नहीं कराई है। इसी प्रकार हर ब्लॉक में दो-दो करोड़ से अधिक की लागत से बिना वर्क आईडी के कार्य करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed