{"_id":"5a033fc74f1c1b65548bbd9c","slug":"21510162375-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने गोदाम में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने गोदाम में फांसी लगाकर दी जान
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के अढ़नपुर निवासी एक दुकानदार ने बुधवार शाम दुकान के गोदाम में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
अढ़नपुर निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह (38) ने शाम को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार शैलेंद्र की अढ़नपुर बाजार में कृषि से जुड़ी कीटनाशक की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी वह दुकान पर आए थे। शाम करीब पांच बजे एक ग्राहक उनकी दुकान से दवा लेने पहुंचा। उसने आवाज लगायी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दुकान का शटर खुला होने के चलते वह अंदर गोदाम की तरफ बढ़ा। वहां देखा कि शैलेंद्र का शव रस्सी के सहारे छत से लटक रहा है। इसकी सूचना उसने आसपास के दुकानदारों को दी। सूचना पर परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि 10 दिन पहले भी शैलेंद्र ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। यह उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, यह परिवारीजन भी समझ नहीं पा रहे हैं।