फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कार जलने के वक्त इलाके में नहीं थी बिजली

कार जलने के वक्त इलाके में नहीं थी बिजली

Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
कार जलने के वक्त इलाके में नहीं थी बिजली
कार जलने के वक्त इलाके में नहीं थी बिजली
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के झूठ की एक और कलई खुली
देर शाम 7.40 से 9.40 बजे तक पनकी कंट्रोल के आदेश पर बंद थी आपूर्ति
जगतपुर के कैनाल फीडर से इटौरा बुजुर्ग समेत 24 गांवों को की जाती है विद्युत सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। पूर्व प्रधान समेत पांच हत्याओं के मामले में पुलिस प्रशासन के झूठ की एक और कलई खुल गई है। घटना के ठीक बाद जब पुलिस बिजली के तार गिरने से एसयूवी में आग लगने की बात कह रही थी उस वक्त अप्टा समेत 24 गांवों में बिजली सप्लाई ही नहीं थी।
जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से निकले कैनाल फीडर को जाने वाली बिजली लाइन में सोमवार देर शाम 7.40 से 9.40 तक बिजली कटौती की गई थी। जबकि इसी दौरान अप्टा गांव के पास सफारी कार खंभे से टकराई। इससे पोल टूट गया और तार जमीन पर आ गिरे। पुलिस प्रशासन ने पोल टूटने और तार गिरने से आग लगने की बात कही थी। जबकि इस दौरान बिजली आपूर्ति पनकी कंट्रोल रूम के मैसेज संख्या 1343 के आदेश पर बंद चल रही थी। आखिर लाइन में बिजली नहीं थी, तो कार में आग कैसे लग गई।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन का यह नया खुलासा पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा करने के लिए काफी है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विवेक खन्ना का कहना है कि सोमवार रात 7.40 से 9.40 बजे तक पनकी स्थित बिजली कंट्रोल रूम के आदेश पर आपूर्ति बंद थी। आश्चर्य की बात यह है कि इसी दौरान घटना का होना बताया गया है। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में सोमवार रात कार सवार लोगों को पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। उस समय पुलिस प्रशासन के अधिकारी यही कह रहे थे कि पोल टूटने और बिजली के तार कार पर गिरने से आग लग गई, जिससे पांच लोग जिंदा जल गए। जेई शिवेंद्र मोहन का कहना है कि जगतपुर बिजली उपकेंद्र से निकले कैनाल फीडर से इटौरा बुजुर्ग और उसके पुरवों समेत करीब 24 गांवों को आपूर्ति की जाती है। जिस क्षेत्र में घटना घटी हैं, वहां पर भी इसी फीडर से आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed