{"_id":"685555462406e87ff00c1d8a","slug":"213-firs-filed-against-ansal-company-woman-duped-rs-19-lakh-in-name-of-flat-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की 213वीं एफआईआर दर्ज, प्लॉट के नाम पर महिला से ठगे 18.97 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की 213वीं एफआईआर दर्ज, प्लॉट के नाम पर महिला से ठगे 18.97 लाख
Fri, 20 Jun 2025 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:53 PM IST
सार
अंसल कंपनी पर ठगी की 213वीं एफआईआर दर्ज की गई है। कंपनी ने वाराणसी की महिला से प्लॉट दिलाने के नाम पर 18.97 लाख की रकम ली। इसके बाद ना कब्जा दिया और ना पैसा वापस लौटाया। पीड़िता ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बुधवार को हजरतगंज थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ ठगी की 213वीं एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें अंसल कंपनी के मालिक व अधिकारियों पर वाराणसी के भोजूबीर टैगोर टाउन निवासी रेनू सिंह से प्लॉट के नाम पर 18.97 लाख की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन
रेनू के मुताबिक, कई साल पहले उन्हें एक प्लॉट लेना था। इस संबंध में वह हजरतगंज में राणा प्रताप मार्ग स्थित अंसल कंपनी के दफ्तर पहुंची थीं। यहां उन्होंने 18.97 लाख में एक प्लॉट बुक कराया था। मगर काफी समय होने पर भी कंपनी ने उन्हें न तो प्लॉट पर कब्जा दिया और न रकम लौटाई। इस बीच पीड़िता को पता चला कि अंसल कंपनी लखनऊ विकास प्राधिकरण से अप्रूव्ड जाली नक्शे बना कर लोगों को झांसे में लेती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें अपने जिले का हाल
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- गरीबों और वंचितों को शिक्षा से दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों का विलय कर रही सरकार
पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने असंल के मालिक प्रणव और अधिकारियों से अपनी रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। ऐसे में रेनू ने वाराणसी में अपने इलाके के थाने में केस दर्ज कराने की कोशिश की, मगर कुछ नहीं हुआ। इस पर उन्होंने बुधवार को हजरतगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।