फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2128 employees died during panchayat election in uttar pradesh.

यूपी: कोरोना महामारी के दौरान पंचायत चुनाव में कुल 2,128 कार्मिकों की मौत हुई, विभाग ने आयोग को भेजी सूची

Tue, 31 Aug 2021 11:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Aug 2021 11:46 PM IST
सार

यूपी के पंचायतीराज विभाग द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायत चुनाव के दौरान मृत कार्मिकों की नई सूची भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि चुनावी ड्यूटी के दौरान कुल 2,128 कार्मिकों की मौत हुई।

विज्ञापन
2128 employees died during panchayat election in uttar pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी का पंचायत चुनाव प्रदेश के अफसरों व कर्मचारियों के लिए बेहद घातक साबित हुआ। चुनाव के दौरान कुल 2,128 कार्मिकों की मौत हुई है। पंचायतीराज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को मृत कार्मिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की नई सूची उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन


इसमें पूर्व में भेजी गई तीन सूची में शामिल कार्मिकों के साथ 46 अन्य के नाम शामिल करते हुए चुनाव ड्यूटी के दौरान कुल 2,128 कार्मिकों के मृत्यु की बात कही गई है। जिलाधिकारियों ने ये 46 नाम पिछली सूची जारी होने के बाद भेजी थी। इस तरह 2,128 में 2,097 कार्मिकों की कोविड से मृत्यु हुई है। अन्य 31 कार्मिकों की अन्य कारणों से (नॉन कोविड से) मृत्यु हुई है।
विज्ञापन


इसमें इनके परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति शासन से की गई है। नए नियम के मुताबिक चुनाव ड्यूटी की परिभाषा में प्रशिक्षण, निर्वाचन व मतगणना की तिथि से 30 दिन के अंदर कोविड-19 से मृत कार्मिक को अनुग्रह धनराशि के लिए पात्र करार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सहायता के लिए 633.75 करोड़ आवंटित

पंचायतीराज विभाग के मुताबिक 2,128 कार्मिकों को आर्थिक सहायता के लिए 633.75 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। कोविड से मृतक कार्मिकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये व चुनाव के दौरान असायमयिक मृत्यु पर 15-15 लाख रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। शासन राज्य निर्वाचन आयोग को पूर्व में 606 करोड़ रुपये उपलब्ध करा चुका है।

अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बाकी पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए 27.75 करोड़ रुपये और उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने सूची के अनुसार पात्र कार्मिकों के परिजनों को अनुग्रह धनराशि भुगतान कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। इस संबंध में अन्य निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed