फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 thousand rupees take from women by fraud

नकली नोट का झांसा देकर 21 हजार उड़ाये

Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
21 thousand rupees take from women by fraud
लखनऊ। मोहनलालगंज में नकली नोट का झांसा देकर अज्ञात युवक ने बैंक में रुपये निकालने आई दो महिलाओं से 21 हजार रुपये पार कर दिए। महिलाओं ने बैंक के गार्ड और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन पुलिस से संपर्क करने की नसीहत देकर उन्हें अनसुना कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक की गैरमौजूदगी में पुलिस ने भी महिलाओं को टरका दिया। हालांकि बाद में मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनमें से एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज कस्बे के कालेश्वर पुरम निवासी फार्मासिस्ट सुबोध शर्मा की पत्नी सुनीता बुधवार दोपहर रुपये निकालने बैंक ऑफ इण्डिया गई थीं। बैंक में काउंटर पर दहियर निवासी राजगीर पुत्तीलाल की पत्नी शिवकुमारी भी रुपये निकालने के लिए उनके साथ ही खड़ी थीं। सुनीता ने बैंक से 25 हजार और शिवकुमारी ने 40 हजार रुपये निकाले। तभी वहां मौजूद अज्ञात शख्स ने नोट नकली बताकर गिनने के बहाने सुनीता के 7500 और शिवकुमारी के 13,500 रुपये पार कर दिए। नकली नोट की शंका दूर करने के लिए दोनों महिलाओं ने बैंक कर्मियों से संपर्क किया तो अज्ञात शख्स की कारगुजारी का खुलासा हुआ। महिलाओं ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड और अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन उन्होंने थाने जाने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

महिलाएं शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिवकुमारी का नाम और पता लिखकर घर भेज दिया। जबकि सुनीता शर्मा की शिकायत इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र तक पहुंची तब जाकर पुलिस टीम ने बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज की खंगाली। सुनीता के मुताबिक, फुटेज में मास्क और कैप लगाए युवक भी नजर आया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसी बीच घटनाक्रम का मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने सुनीता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, मामला टप्पेबाजी का है। युवक की झलक फुटेज में नजर आई है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी पीड़ित महिला ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed