{"_id":"68f008a9fc8246cdbf0f1b39","slug":"21-quintals-of-illegal-crackers-recovered-lucknow-news-c-13-knp1002-1430151-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 21 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 21 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद
विज्ञापन
अवैध पटाखों के साथ कारोबारी हबीब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। कस्बा में दो जगह छापा मारकर पुलिस ने 21 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए। एक मकान से 11 व दूसरे से 10 क्विंटल पटाखे बरामद कर एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक मंगलवार रात सूचना मिली कि रिहायशी इलाके के बीच मकान में विस्फोटक पटाखों का गोदाम है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने छापा मारा।
मकान में ताला लगा मिला। पास ही में खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक की पहचान मातन टोला निवासी हसीब के रूप में हुई। उसने बताया कि मकान उसी का है। पुलिस को अंदर बड़ी मात्रा में बोरों में विस्फोटक सामग्री मिली।
उधर, रटई गांव में बुधवार की देर रात 11 क्विंटल अवैध पटाखा पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक गोसाईंगंज के जावेद ने अरुण कुमार के मकान में यह विस्फोटक सामग्री जमा कर रखी थी। पुलिस के छापे के दौरान मकान मालिक अरुण और जावेद मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पटाखों की कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है।