फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 IPS transfer in uttar pradesh.

यूपी में 21 आईपीएस अफसरों के तबादले, छह पीपीएस भी बदले, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 01 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
21 IPS transfer in uttar pradesh.

उत्तर प्रदेश शासन ने स्थानांतरण नीति के तहत अंतिम दिन बंपर तबादले किए। इसमें 21 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। जिसमें तीन एडीजी, तीन आईजी, सात डीआईजी और 8 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं।

विज्ञापन


जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उसमें एंटी करप्शन में तैनात एडीजी ब्रजराज मीणा को एडीजी पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है। डीजीपी मुख्यालय पर तैनात चंद्र प्रकाश को एडीजी जेल बनाया गया है। चंद्र प्रकाश के स्थान पर डीजीपी के सहायक संजय सिंघल को एडीजी क्राइम बनाया गया है। वाराणसी रेंज के आईजी दीपक रतन को डीजीपी का सहायक बनाया गया है। दीपक के स्थान पर आईजी मिर्जापुर विजय सिंह मीणा को भेजा गया है। वहीं अलीगढ़ रेंज के आईजी संजीव गुप्ता को आईजी मानवाधिकार के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, हाल ही में डीआईजी बने कासगंज में तैनात पीयूष श्रीवास्तव को डीआईजी मिर्जापुर बनाकर भेजा गया है। वहीं कानपुर देहात में तैनात रतनकांत पांडेय को डीआईजी जेल बनाया गया है। सुभाष सिंह बघेल को सुरक्षा मुख्यालय से डीआईजी झांसी के पद पर, प्रीतिंदर सिंह को डीआईजी जेल से डीआईजी अलीगढ़, राकेश शंकर को डीआईजी प्रशिक्षण से डीआईजी बस्ती रेंज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी में तैनात डीआईजी जवाहर अगले महीने रिटायर हो रहे हैं। इस लिए उन्हें झांसी से हटाकर डीआईजी पीएसी वाराणसी सेक्टर बनाया गया है। हाल ही में उन्नाव से हटाई गईं एसपी पुष्पांजलि को गोरखपुर में एसपी रेलवे बनाया गया है। पुष्पांजलि के पति शलभ माथुर गोरखपुर में एसपी के पद पर तैनात हैं। इलाहाबाद से हटाए गए एसपी आकाश कुल्हरी को 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है। अतुल शर्मा एसपी फतेहगढ़, शिवहरि मीणा एसपी कासगंज और सुजाता सिंह को एसपी रायबरेली बनाया गया है।


6 पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले
21 आईपीएस के अलावा 6 पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इलाहाबाद में एडीजी जोन के स्टाफ आफिसर अशोक कुमार को बाराबंकी में एएसपी दक्षिणी बनाया गया है। यहां तैनात शशि सिंह अब एडीजी इलाहाबाद के स्टाफ आफिसर होंगे। इसी तरह राकेश कुमार सिंह, पूर्णेंद्र सिंह, कपिल देव सिंह और सुधाकर यादव को नई तैनाती दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed