फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 crores has been approved to further strengthen security of CM residence and surrounding area in Lucknow

UP News: हाईटेक होगी सीएम आवास और आसपास की सुरक्षा, बूम बैरियर से लेकर टायर किलर तक; करोड़ों से बनेगा घेरा

Sat, 04 Jan 2025 10:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 10:41 AM IST
सार

यूपी में सीएम आवास और आसपास की सुरक्षा पहले से अधिक हाईटेक होगी। बूम बैरियर से लेकर टायर किलर तक लगेंगे। करोड़ों से सुरक्षा घेरा बनेगा। 

विज्ञापन
21 crores has been approved to further strengthen security of CM residence and surrounding area in Lucknow
हाईटेक होगी सीएम आवास और आसपास की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए गृह मंत्रालय ने 21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे बूम बैरियर, टायर किलर, शैलो रोड ब्लॉकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की खरीद की जाएगी। इसे मुख्यमंत्री आवास, राजीव चौक से सीएम आवास जाने वाले चौराहे, हेलीपैड आदि जगहों पर स्थापित किया जाएगा। ताकि, कोई भी अवांछनीय तत्व घुसपैठ नहीं कर सके।

विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक राजीवी चौक से सीएम आवास (5, कालिदास मार्ग) जाने वाले रास्ते पर बूम बैरियर, टायर किलर और शैलो रोड ब्लॉकर लगाया जाएगा। इससे कोई भी वाहन बिना अनुमति के सीएम आवास की ओर नहीं जा सकेगा। 

विज्ञापन

बैरियर लिफ्ट सिस्टम स्थापित होगा

वहीं मुख्यमंत्री आवास के एंट्री और एग्जिट गेट पर भी बूम बैरियर और शैलो रोड ब्लॉकर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास और जनता दरबार के बीच रास्ते पर बैरियर लिफ्ट सिस्टम स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैलो रोड ब्लॉकर लगाया जाएगा

इसी तरह लामार्टिनियर चौक पर भी हेलीपैड आने-जाने वाले रास्ते पर बूम बैरियर, टायर किलर और शैलो रोड ब्लॉकर लगाया जाएगा। इसके अलावा व्हीकल एंट्रेंस सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। बता दें कि राजधानी की सभी संवेदनशील इमारतों की सुरक्षा के दृष्टिगत इन उपकरणों को लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed