फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महिला समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

महिला समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज
टांडा। थाना अंतर्गत चिंतौरा गांव में संपत्ति विवाद में हुई अधेड़ की हत्या मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई व उसकी पत्नी को जेल भेज दिया, जबकि भतीजा पुलिस पकड़ से दूर बना हुआ है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि सोमवार सुबह चिंतौरा गांव निवासी राज बहादुर को उसके ही सगे भाई तेज बहादुर ने पत्नी व पुत्र के साथ मिलकर पेड़ से बांधकर लाठी डंडे व बैट से पिटाई कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन



शव को कमरे में छिपाकर उसे ठिकाने के प्रयास में था कि इससे पहले ही मामले की जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस ने सूचना पर घर में छापा मारा, तो कमरे में छिपाकर रखा राज बहादुर का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने तेज बहादुर व उसकी पत्नी अनीता को हिरासत में ले लिया था, जबकि उसका पुत्र भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के समय मृतक का पुत्र अपने मामा के घर गया हुआ था।



जानकारी होने पर देर शाम मृतक के पुत्र दिलीप यादव ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तेज बहादुर, उसकी पत्नी अनीता व पुत्र विपिन के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।


कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामले में तेज बहादुर व उसकी पत्नी को जेल भेज दिया गया, जबकि फरार चल रहे पुत्र विपिन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed