{"_id":"5abfd1014f1c1bb9618b4d09","slug":"201522520321-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी डीडीसी सदस्य का कोर्ट में समर्पण, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी डीडीसी सदस्य का कोर्ट में समर्पण, भेजा जेल
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 हजार के इनामी डीडीसी सदस्य का कोर्ट में समर्पण, भेजा जेल
रायबरेली। लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में मारपीट व फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में नामजद 25 हजार के इनामी जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने शनिवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसने एक पुराने मामले में सरेंडर किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
रेल कोच फैक्ट्री में 14 मार्च को मारपीट और फायरिंग के मामले में भदोखर के मुंशीगंज निवासी एवं डीडीसी सदस्य वीरेंद्र यादव समेत कई अन्य के खिलाफ लालगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। उधर, वीरेंद्र यादव ने भदोखर थाने से जुड़े विचाराधीन मामले में शनिवार को दीवानी कचहरी में आत्म समर्पण कर दिया। एसीजेेेएम पारितोष श्रेष्ठ ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए डीडीसी सदस्य वीरेंद्र यादव ने एक दूसरे विचाराधीन मामले में समर्पण कर दिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र के खिलाफ कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।