फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सीतापुर में व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूट ले गए बदमाश

सीतापुर में व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूट ले गए बदमाश

Wed, 07 Feb 2018 02:22 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर में व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूट ले गए बदमाश
demo pic
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यवसायी को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश 20 हजार की नकदी लूट ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


संदना थाना क्षेत्र के रानीखेर निवासी संदीप यादव (20) ने क्षेत्र के पहला चौराहे पर इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर के लिए चल दिया। रास्ते में कोविकापुर के पास करीब छह सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


इस पर संदीप ने विरोध करने लगा। उसके विरोध करते ही बदमाशों ने पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच निकट के ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ आते देख बदमाशों ने संदीप को गोली मार दी। इससे संदीप गंभीर रूप से घायल होकर वही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके घायल होते ही बदमाश व्यवसायी 20 हजार रुपये लूट कर मौके से भाग गए। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायल को सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed