{"_id":"5a7499dd4f1c1b90268b7f48","slug":"201517591005-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में नई रेल लाइन का प्रस्ताव न होने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में नई रेल लाइन का प्रस्ताव न होने से भड़के ग्रामीण
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। आम बजट में बुढ़वल जंक्शन से जरवल रोड होते हुए बहराइच तक रेल लाइन का प्रस्ताव न शामिल होने पर शुक्रवार को जरवल क्षेत्र के लोग भड़क उठे। भाकियू (भानू) अराजनीतिक संगठन के बैनर तले ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत धनसरी चौराहे पर नारेबाजी कर बजट का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मांग पत्र राज्यपाल राम नाईक को भेजकर बुढ़वल जंक्शन से जरवलरोड होते हुए बहराइच के लिए सीधी नयी रेल लाइन बिछाने की आवाज उठाई गई। ग्रामीणों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्र ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को आम बजट में जो लाभ दिया गया है, वो काबिले तारीफ है, रेल किराए में कोई भी बढ़ोत्तरी न होना सुखद है। लेकिन नई रेल लाईन से पूरी तरह वंचित इस जिले में नई रेल लाइन बिछाने के लिए बजट में कोई भी प्राविधान न किए जाने से आम जनता को निराशा हाथ लगी है। नई ट्रेनों के संचालन की घोषणा न होना आगामी दिनों में एक बड़ी समस्या बन सकती है। उन्होंने कहा कि लखनऊ व बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए नई ट्रेनों का संचालन अति आवश्यक है। लेकिन अब तक जरवलरोड से बहराइच तक रेल ट्रैक का निर्माण न होना काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रेल मंत्री रहने के दौरान ममता बनर्जी ने लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड के बुढ़वल जंक्शन से जरवलरोड होते हुए बहराइच को रेल से जोड़ने के लिए सर्वे कराने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में यह प्रस्ताव फाइलों में कैद होकर रह गया। जिले के लोगों की उम्मीदों को ग्रहण लगा है। संगठन के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धरम चंद्र महेश, बद्री प्रसाद मौर्या, अनिल अवस्थी, बब्लू गौड़, कौशिल्या देवी गौतम आदि ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर रामसमुझ यादव, तिलक राम गौतम, रामउदित शर्मा, रामगोपाल गौतम, रिजवान अंसारी, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद मुनव्वर अंसारी, रीना गुप्ता, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।