फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मोबाइल लूटने के आरोप में सिपाहियों के दो बेटे गिरफ्तार

मोबाइल लूटने के आरोप में सिपाहियों के दो बेटे गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूटने के आरोप में सिपाहियों के दो बेटे गिरफ्तार
दोनों आरोपियों के पिता 27वीं वाहिनी पीएसी में हैं तैनात
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति से सरेराह मोबाइल लूटने वाले दो उचक्कों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों उचक्कों के पिता 27 वीं वाहिनी पीएसी में पुलिसकर्मी हैं।

कोतवाली प्रभारी अनिल तिवारी ने पुलिस टीम के साथ शहर के आरएमपी मोड़ के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने अभिषेक नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों ही युवकों के नाम अभिषेक हैं।
विज्ञापन


एक अभिषेक के पिता का नाम जसवंत है और दूसरे अभिषेक के पिता का नाम चंद्रभाल हैं। जसवंत 27वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात हैं, जबकि चंद्रभाल 27 वीं वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत 18 जनवरी को शहर के मोहल्ला तरीनपुर निवासी राज किशोर शहर के जीआईसी चौराहे के निकट सड़क किनारे मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों युवक बाइक पर सवार होकर निकले और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग गए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों के कब्जे से राजकिशोर का लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस पर हमले के तीन आरोपी बंदी
थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में दरोगा व होमगार्ड को पीटकर रिवॉल्वर व मोबाइल फोन लूटने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में दो भाई व उनका पिता शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सरकारी रिवॉल्वर व दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

थाना क्षेत्र के ग्राम धमौरा में विवेचना करने गए दरोगा एके श्रीवास्तव व होमगार्ड रामपाल को सोमवार को गांव के संदीप व उसके परिवार ने जमकर पीटा था। इसके साथ ही दरोगा का रिवॉल्वर व मोबाइल तथा होमगार्ड का मोबाइल लूट लिया था।

पुलिस ने मामले में संदीप, उसके भाई उमेश व पिता राम नारायन के खिलाफ मारपीट, लूटपाट आदि की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार की देर रात थानाध्यक्ष रजेश कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के मियां पुरवा के निकट छापेमारी की।


यहां पर पुलिस ने संदीप, उमेश व उनके पिता राम नारायन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के कब्जे से लूटी गई रिवॉल्वर, दो मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed