{"_id":"5a034dcb4f1c1b3c3d8b6234","slug":"201510165963-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे खून से लथपथ मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे खून से लथपथ मिला युवक
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
इल्तिफातगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के गांधीनगर शहजौरा घाट निवासी एक युवक बुधवार को मोहल्ले से दूर नदी के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया।
इल्तिफातगंज क्षेत्र में बुधवार को गांधीनगर शहजौरा घाट निवासी रसीद (32) नदी के किनारे घायल अवस्था में बेसुध पड़ा मिला। पता चला कि, किसी ने धारदार हथियार से उसके गुप्तांग पर हमला किया है। इस पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और कुछ दूरी पर खेत की सिंचाई कर रहे मजदूरों से पूछताछ शुरू कर दी। मजदूरों ने जब कोई जानकारी होने से इनकार किया तो आक्रोशित लोग उन्हें पीटने लगे। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी एकजुट हो गए। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव व्याप्त हो गया। घटना की खबर मिलते ही एसओ इब्राहिमपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रशीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। उपचार के बाद रशीद की हालत सामान्य है। एसओ का कहना है कि, मामले में छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।