फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2015 holiday calender.

जानें, आपके लिए क्या गुड न्यूज लाया 2015 का कैलेंडर

Thu, 08 Jan 2015 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jan 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
2015 holiday calender.

साल 2015 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी होते ही सभी ने छुट्टियों का गुणाभाग शुरू कर दिया है। इस साल 34 गजटेड हॉलीडे हैं।

विज्ञापन


इस साल पड़ रही छुट्टियों से सरकारी कर्मचारियों में इस बात की खुशी है कि पिछली साल की तरह इस बार ज्यादा छुट्टियां संडे को नहीं पड़ रही हैं। इस बार सबसे ज्यादा 7 छुट्टियां गुरुवार को हैं।

इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को 6-6 छुट्टियां मिलेंगी। हफ्ते में छह दिन काम करने वाले राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की बात ये है कि शनिवार को पड़ने वाली एक भी छुट्टी सेकेंड सैटरडे को नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन


इस तरह वे सेकेंड सैटरडे को भी छुट्टी का मजा ले सकेंगे। वहीं शनिवार को छुट्टी पड़ने से हफ्ते में पांच दिन काम करने वाले सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारी थोड़े निराश हैं। डीएम ऑफिस से जारी हॉलीडे कैलेंडर में 17 निर्बन्धित अवकाश घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों में इस बात की खुशी है कि उन्हें कई ऐसे मौके मिलेंगे जब उन्हें लगातार छुट्टियों की सौगात मिलेगी। छुट्टियां घोषित होती ही कर्मचारी घूमने-फिरने की प्लानिंग में लग गए हैं।

यहां देखें कैलेंडर

2015 holiday calender.

बारावफात- 4 जनवरी- रविवार, गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी- सोमवार, महाशिवरात्रि- 17 फरवरी- मंगलवार, होलिका दहन- 5 मार्च- गुरुवार, होली- 6 मार्च- शुक्रवार, रामनवमी- 28 मार्च- शनिवार, महावीर जयन्ती- 2 अप्रैल- गुरुवार, गुड फ्राईडे- 3 अप्रैल- शुक्रवार, अम्बेडकर जयन्ती- 14 अप्रैल- मंगलवार, मो.हजरत अली जन्म दिन- 3 मई- रविवार, बुद्धपूर्णिमा- 4 मई- सोमवार, ईद उल फितर- 18 जुलाई- शनिवार, स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त- शनिवार, रक्षा बंधन- 29 अगस्त- शनिवार, जन्माष्टमी - 5 सितंबर- शनिवार, बकरीद- 25 सितंबर- शुक्रवार, गांधी जयन्ती- 2 अक्टूबर- शुक्रवार, महानवमी- 21 अक्टूबर- वेडनेसडे, दशहरा- 22 अक्टूबर- गुरुवार, मोहर्रम- 24 अक्टूबर - शनिवार, दीपावली- 11 नवंबर- बुधवार, गोवर्धन पूजा- 12 नवंबर- गुरुवार, चित्रगुप्त जयन्ती- 13 नवंबर- शुक्रवार, गुरुनानक जयन्ती- 25 नवंबर- बुधवार, क्रिसमस डे- 25 दिसंबर- शुक्रवार

अन्य गजटेड छुट्टियां

2015 holiday calender.

चेटीचन्द- 22 मार्च- रविवार, निषादराज गुह जयन्ती- 5 अप्रैल- रविवार, परशुराम जयन्ती- 20 अप्रैल- गुरुवार, हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती का उर्स- 26 अप्रैल- रविवार, रमजान का आखिरी शुक्रवार-17 जुलाई- शुक्रवार, विश्वकर्मा पूजा- 17 सितंबर- गुरुवार, महाराजा अग्रसेन जयन्ती- 23 अक्टूबर- मंगलवार, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती- 27 अक्टूबर- मंगलवार, चौधरी चरण सिंह जयन्ती- 23 दिसंबर- बुधवार।

निर्बन्धित अवकाश

नववर्ष- 1 जनवरी- गुरुवार, मकर संक्रान्ति- 15 जनवरी- थर्सडे, वसन्त पंचमी- 24 जनवरी- शनिवार, संत रविदास जयन्ती- 3 फरवरी- मंगलवार, ईस्टर सैटरडे- 4 अप्रैल- शुक्रवार, ईस्टर मंडे- 6 अप्रैल- सोमवार, शबेबरात- 3 जून- बुधवार, अनन्त चर्तुदशी- 27 सितंबर- रविवार, महाअष्टमी- 21 अक्टूबर- बुधवार, नरक चर्तुदशी- 10 नवंबर- सोमवार, वीरांगना ऊदादेवी- 16 नवबर- सोमवार, चेहल्लुम- 2 दिसंबर- बुधवार, क्रिसमस 24-दिसंबर गुरुवार


कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत अवकाश

गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती- 5 जनवरी- सोमवार

गुरु तेगबहादुर जयन्ती- 24 नवंबर

(नोट- शबेबरात, ईद उल फितर, बकरीद, मोहर्रम, चेहल्लुम, मो.हजरत अली जन्म दिवस स्थानीय चंद्रदर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed