फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2014 high school topper prerana verma interview

IAS बनना चाहती है यूपी बोर्ड टॉपर प्रेरणा

Fri, 30 May 2014 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
2014 high school topper prerana verma interview

यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर बाराबंकी की प्रेरणा वर्मा का सपना आईएएस बनने का है।

विज्ञापन


महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज, बाराबंकी की छात्रा प्रेरणा भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को देश की सबसे बड़ी समस्या मानती हैं और भविष्य में वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

प्रेरणा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को भी देती है। कहती है कि उनके मार्गदर्शन के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। प्रेरणा पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम से भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

2014 high school topper prerana verma interview

टॉपर प्रेरणा वर्मा के पिता अशोक वर्मा दलसरायं के रहने वाले और पेशे से किसान हैं। मौजूदा समय में वह लखपेडाबाग स्थित बालबिहार कालोनी में रहते हैं।

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज की छात्रा प्रेरणा अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और मां को देती हैं।

प्रेरणा ने बताया कि वह स्कूल के अलावा वह पांच से छह घंटे की पढ़ाई कर उसने यह सफलता हासिल की है, जिसमें उसके बड़े भाई कुमुद अशोक चन्द्राकर ने काफी सहयोग किया है।

98 फीसदी पाकर अव्‍वल रहीं प्रेरणा

2014 high school topper prerana verma interview

टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर 600 में से 588 यानी 98 फीसदी अंक पाकर प्रेरणा हैं, वहीं जौनपुर के अर्णव निगम दूसरे पायदान पर रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर, बैरानाथ जौनपुर के अर्णव ने 600 में से 585 यानी 97.50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे पायदान पर दो छात्राओं ने कब्जा जमाया है।

ठाकुर अविनाश ‌सिंह इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर की छात्रा हिमांशी परमार और श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी की छात्रा सविता चौरसिया ने 600 में से 584 यानी 97.33 फीसदी अंक हासिल कर यूपी में परचम फहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed