{"_id":"5baeb5c3867a557ff129d338","slug":"200-crore-tax-evasion-on-turnover-of-rs-1000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ के टर्नओवर पर 200 करोड़ की टैक्स चोरी, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 करोड़ के टर्नओवर पर 200 करोड़ की टैक्स चोरी, ऐसे हुआ खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Sep 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
वाणिज्य कर विभाग ने शुक्रवार को पान मसाला का पैकिंग मैटीरियल बनाने वाले कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। लखनऊ सहित सात जिलों में 14 फर्मों के मुख्यालयों व गोदामों में छापेमारी के दौरान 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई, जबकि इन फर्मों का सालाना टर्नओवर 1000 करोड़ का है। इसमें अकेले लखनऊ की फर्मों का टर्नओवर 200 करोड़ का है।
विज्ञापन
एडिशनल कमिश्नर (एसआईबी) अनंजय कुमार राय ने बताया कि लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, इलाहाबाद एवं मथुरा (कोसीकलां) की कुल 14 फर्मों की 18 लोकेशनों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिनमें 10 फर्में फर्जी मिलीं। इनमें लखनऊ, इलाहाबाद, कोसीकलां, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर की एक-एक फर्म व सीतापुर और कानपुर की दो-दो फर्में शामिल हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के चार गोदामों से भारी मात्रा में माल मिला, जबकि शेष स्थानों पर व्यापार स्थलों के नाम-पते बोगस पाए गए। इन सभी के गोदाम जांच के समय बंद थे। जांच में सामने आया कि यह माल रजिस्टर्ड व्यापारियों द्वारा ई-वे बिल से लाया गया है, लेकिन इसकी बिक्री पान मसाला उत्पादकों के बजाय अन्य व्यापारियों को दिखाई गई थी।
विज्ञापन
यह भी सामने आया कि इसमें शामिल सभी फर्में एक ही सिंडिकेट का हिस्सा हैं। छह जोनों में एक साथ की गई कार्रवाई से टैक्स चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। छापेमारी में ज्वाइंट कमिश्नर राजेश सिंह, एडिशनल कमिश्नर बीडी द्विवेदी, एडिशनल कमिश्नर आरके सिंह की भूमिका अहम रही।