{"_id":"56edd85e46c4b31e5c5c31fad16dc3dc","slug":"20-trainee-nurses-selected-for-mns","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस प्रशिक्षु मिलिट्री नर्सिंग सेवा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस प्रशिक्षु मिलिट्री नर्सिंग सेवा में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Jun 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग साढ़े तीन साल के जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) प्रशिक्षण पूरा
विज्ञापन
करने के बाद 20 प्रशिक्षुओं को सोमवार को एक समारोह के दौरान मिलिट्री
नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में विधिवत शामिल किया गया।
छावनी के शिवम प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में प्रशिक्षु ले. जिमी जोसेफ को आर्मी कमांडर का रजत पदक दिया गया। साथ ही वह एसपी अरोड़ा रोलिंग ट्रॉफी की विजेता भी रहीं।
यह पुरस्कार ले. जिमी को बेस्ट इन एकेडमिक्स, बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट नर्स और मेरिट में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए दिए गए।
ले. निर्मल को बेस्ट बेड साइड स्टूडेंट और ले. कर्नल ट्रेसा सूजी को बेस्ट क्लीनिकल नर्स का खिताब दिया गया।
इस मौके पर मेजर जनरल एमके मुखर्जी ने कहा कि किसी भी अस्पताल या स्वास्थ्य विभाग का अभिन्न अंग होते हैं नर्स।
भारतीय सेना के सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ में तत्पर सेना मेडिकल कोर में तैनात महिला नर्स का खासा योगदान रहा है। ले. मारिया जोसेफ ने शानदार परेड का निरीक्षण किया।