फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 thousand sipahi will get promotion before Diwali.

Promotion: 20 हजार सिपाहियों को दिवाली का तोहफा देने की तैयारी, मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Sun, 25 Sep 2022 10:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Sep 2022 10:22 AM IST
सार

पुलिस विभाग प्रदेश के 20 हजार सिपाहियों को प्रमोशन का तोहफा देने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2010 और 2011 बैच के जवानों को प्रमोशन दिया जाएगा।

विज्ञापन
20 thousand sipahi will get promotion before Diwali.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में सिपाहियों को दिवाली का तोहफा दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत करीब 20 हजार जवानों को पदोन्नति दी जाएगी। ये जवान सिपाही से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत होंगे। डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2010 और 2011 बैच के कुल 37000 जवानों में से खाली पदों के सापेक्ष लगभग 20 हजार सिपाहियों की पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए सभी जिलों से इन दोनों बैच के पुलिसकर्मियों की चरित्र पंजिका मांगी गई है। 14 जिलों की ओर से यह पंजिका उपलब्ध भी करा दी गई है।
विज्ञापन


शेष को डीजीपी मुख्यालय से रिमाइंडर भेजा जा रहा है। सभी जिलों से डेटा मुख्यालय को उपलब्ध होने के बाद उप्र. भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को डेटा भेजा जाएगा। वहां स्क्रूटनी के बाद जिन सिपाहियों के कैरेक्टर रोल में कमी होंगी उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अक्तूबर के अंत तक स्क्रूटनी की कार्यवाही पूरी हो जाएगी। नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पदोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होगी और यह कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed