{"_id":"688a7fbe32c573aa76034529","slug":"20-thousand-houses-lost-power-due-to-explosion-in-cable-box-and-panel-lucknow-news-c-13-knp1050-1316550-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केबल बॉक्स और पैनल में धमाका से 20 हजार घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केबल बॉक्स और पैनल में धमाका से 20 हजार घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को केबल बॉक्स एवं ट्रांसफार्मर पैनल में धमाका होने के कारण करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। हालांकि, सबसे ज्यादा देर तक संकट कबीरनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में हुआ। यहां करीब 8500 उपभोक्ता बुधवार को दोपहर तीन बजे से परेशान रहे।
फतेहगंज उपखंड के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि कबीरनगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के भूमिगत केबल में धमाका होने के कारण बिजली शाम सात बजे के बाद चालू हो सकी। बारिश होने से फॉल्ट को सही करने में देरी हुई। एसडीओ ने बताया कि इस उपकेंद्र की बिजली मंगलवार शाम पांच बजे से देर रात तक भी ठप रही थी।
उधर, अहिबरनपुर उपकेंद्र के 15 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर के इनकमिंग पैनल में शाम को करीब छह बजे धमाका हो गया। इससे खदरा, ब्रह्मनगर, शिवलोक, पक्का पुल फीडर के तहत आने वाले मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 13 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली ठप होने से शाम को पानी का संकट भी उत्पन्न हुआ। इसी प्रकार दिन में जीएसआई उपकेंद्र से कुर्सी रोड के बटहा सबौली फीडर की बिजली आपूर्ति में अवरोध आया, जिससे दोपहर में एक घंटे तक लोग परेशान रहे।