{"_id":"5c96d3dcbdec2275a46a0356","slug":"20-thousand-bombs-and-four-thousand-cartridges-found-during-search-campaign-in-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के दौरान मिले 2500 बम और 4000 कारतूस, आदर्श आचार संहिता के तहत की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के दौरान मिले 2500 बम और 4000 कारतूस, आदर्श आचार संहिता के तहत की गई कार्रवाई
Sun, 24 Mar 2019 06:18 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Mar 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता के तहत की गई अब तक की कार्रवाई में बड़े पैमाने पर अवैध असलहे, विस्फोटक और कैश बरामद हो रहे हैं। आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि अब तक की कार्रवाई में 3997 किलो विस्फोटक सामग्री के अलावा 2427 बम और 3925 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पूरे प्रदेश में चल रहे अभियान के तहत अब तक पुलिस, आयकर, नारकोटिक्स और आबकारी विभाग ने मिलकर 97.26 करोड़ रुपये और 7,32,230 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
लू ने बताया कि अब तक कुल 23,65,466 वॉल राइटिंग, पोस्टर्स और बैनर्स सार्वजनिक व निजी स्थानों से हटा दिए गए हैं या ढक दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के दुरूपयोग के 930 मामले प्रकाश में आए जिसमें 92 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बिना अनुमति के की गई बैठकों, भाषणों के 9 मामले संज्ञान में आए और सभी 9 मामले में एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अब तक 5,27,521 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराए गए हैं और 279 लोगों के लाइसेन्स निरस्त किए गए हैं। इस दौरान 11 लाख 42 हजार 926 लोगों को पाबंद किया गया है और 9846 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए गए।