फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 lakh rupees cheated in the name of flat

Lucknow News: फ्लैट के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

Sat, 28 Jun 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees cheated in the name of flat
लखनऊ। नाका के आर्यानगर निवासी गुरमीत सिंह से फ्लैट के नाम पर अंबर इंफ्राटेक के संचालक नई दिल्ली के जामिया नगर ओखला साउथ के सैफ अमन और नाका के दीपक कपूर, सचिन कुमार शुक्ला ने 20 लाख रुपये ठग लिए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर बृहस्पतिवार को आलमबाग पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी की धारा में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


गुरमीत के मुताबिक वर्ष 2020 में उनकी पहचान सचिन से हुई। उसने कम दाम में अच्छा फ्लैट दिलाने की बात कहते हुए सैफ और दीपक से मुलाकात कराई। बताया कि दोनों आलमबाग में अपार्टमेंट बनवा रहे हैं। 18 महीने में घर के सामान के साथ फ्लैट दे देंगे।
विज्ञापन


फर्म संचालकों ने गुरमीत को अपार्टमेंट का नक्शा व फ्लैट की 3डी डिजाइन दिखाई। झांसे में आए गुरमीत ने तीनों को 23 मार्च 2020 से एक जनवरी 2021 तक टुकड़ों में 20 लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद आरोपियों ने फ्लैट किसी और को बेच दिया। गुरमीत ने रकम वापस मांगी तो हत्या की धमकी दी। आरोपी चार साल तक टरकाते रहे। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के मुताबिक विवेचना के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed