{"_id":"5f96da86e9d6612c3c24128c","slug":"20-days-more-time-for-screening-of-police-personnel-it-will-be-given-mandatory-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए 20 दिन का और समय, इसके दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए 20 दिन का और समय, इसके दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
Mon, 26 Oct 2020 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च 2020 में 50 साल की आयु पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए 20 दिन का समय और बढ़ा दिया गया है। इसके बाद ही अक्षम पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। डीजीपी मुख्यालय ने इस बाबत सभी संबंधित अधिकारियों व पुलिस की सभी शाखाओं को पत्र भेज दिया है।
सूत्रों का कहना है कि पहले स्क्रीनिंग पूरी करने व अनिवार्य सेवानिवृत्त करने के लिए पुलिस कर्मियों की सूची डीजीपी मुख्यालय को भेजने के लिए 25 अक्तूबर का समय दिया गया था। मगर सभी जिलों, रेंज, जोन व शाखा के प्रमुखों ने 25 अक्तूबर तक इसे पूरा करने में असमर्थता जताई थी। जिन जिलों में चुनाव हो रहे हैं, वहां के अफसरों ने अधिसूचना के चलते स्क्रीनिंग का काम पूरा न कर पाने की बात कही थी। इसके मद्देनजर डीजीपी मुख्यालय ने स्क्रीनिंग और अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए दी समय सीमा को 20 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब यह सूची 15 नवंबर तक भेजनी होगी।