फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   199 new corona cases found in Uttar Pradesh.

कोरोना : यूपी में 199 नए मरीज मिले, संक्रमण की दर पहुंची 0.22 फीसदी

Wed, 04 May 2022 10:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 May 2022 10:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही कोरोना से संक्रमण की दर भी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 1641 हो गई है।

विज्ञापन
199 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 199 मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए गए, जबकि 244 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 0.22 फीसदी पहुंच गई। हालांकि ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या 1641 हो गई है।

विज्ञापन


 90117 सैंपल की जांच में 199 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में 77, गाजियाबाद 32, लखनऊ 20, आगरा 14, कानपुर नगर 8, वाराणसी में 7 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में मरीजों की संख्या इससे कम है। प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 16 लाख 94 हजार 344 सैंपल की जांच की गई। इनमें 1641 एक्टिव मरीजों में से 85 अस्पतालों में भर्ती है, जबकि एक का घर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


टीकाकरण तेज करने के निर्देश
प्रदेश में सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को टीकाकरण तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 31 करोड़ 57 लाख 14 हजार 275 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 18 वर्ष से अधिक वालों में 15 करोड़ 30 लाख 3 हजार 45 को पहली तथा 13 करोड़ 11 लाख 11 हजार 774 को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 1 करोड़ 33 लाख 76 हजार 19 को पहली तथा 94 लाख 73 हजार 820 को दूसरी डोज दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 54 लाख 69 हजार 634 को पहली तथा 4 लाख 57 हजार 930 को दूसरी डोज दी गई है। अब तक प्रीकॉशन डोज 28 लाख 22 हजार 53 दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed