फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1972 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश में 1972 करोना के नए मामले मिले, अब तक प्रदेश में 10 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हुई

Fri, 11 Feb 2022 06:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Feb 2022 06:43 PM IST
सार

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार नियंत्रण बना हुआ है। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन
1972 new corona cases found in Uttar Pradesh.
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में बीते 24 घंटे में एक लाख 81 हजार 063 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में 1972 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कुल 10,15,29,693 सैम्पल की जांच की गयी है। विगत 24 घण्टों में 3,143 लोग तथा अब तक कुल 20,14,973 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 16,640  मामले सक्रिय हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के अनुसार, प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में 10 लाख 30 हजार 535 वैक्सीन की डोज दी गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 15 करोड़ 03 लाख 76 हजार 444 लोगों को पहली और 10 करोड़ 91 लाख 84 हजार 744 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को गुरुवार तक कुल पहली डोज 1 करोड़ 14 लाख 54 हजार 068 तथा दूसरी डोज 12,27,539 दी गयी है। अब तक 18 लाख 93 हजार 941 लोगों को प्रिकॉशन डोज दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed