फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1971 war veteran Colonel Indrasan Pandey passes away

Lucknow News: 1971 युद्ध के जांबाज कर्नल इंद्रासन पांडेय का निधन

Thu, 18 Sep 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
1971 war veteran Colonel Indrasan Pandey passes away
जांबाज कर्नल इंद्रासन पांडेय का निधन।
लखनऊ। सेना की 26 एयर डिफेंस रेजिमेंट के सेवानिवृत्त कर्नल इंद्रासन पांडेय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में शौर्य, पराक्रम का परिचय दिया था। उन्होंने पूर्वी सीमा पर दुश्मनों पर तोप से गोले बरसाए थे। इससे दुश्मन पीछे हटने पर मजबूर हो गया था। जवाबी कार्रवाई में एक गोला उनके नजदीक फट गया, जिससे वह घायल हो गए थे। लेकिन वह रुके नहीं। उन्होंने 1965 में पाकिस्तान से हुए युद्ध में भी हिस्सा लिया था। बुधवार को इंदिरानगर सेक्टर 20 स्थित आवास पर मध्य कमान की ओर से सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद कर्नल इंद्रासन पांडेय का बैकुंठधाम में उनके बेटे सुधांशु पांडेय ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed