फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नहर पटरी पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

नहर पटरी पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नहर पटरी पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
बिसवां (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात नहर पटरी पर तेंदुआ देखा गया है। यह तेंदुआ एक बाइक सवार के सामने अचानक आ गया। खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम कॉबिंग में लगी हुई है। सदरपुर थाना क्षेत्र के भिनैनी गांव निवासी रमेश कुमार रविवार को बाइक से बिसवां बाजार आया था। यहां पर खरीदारी के बाद रात में वह बाइक से घर के लिए चल दिया। रास्ते में शारदा सहायक नहर पटरी पर ग्राम भनैनी के पास तेंदुआ नहर से निकल कर बाइक के सामने आ गया। यह देखते ही रमेश के होश उड़ गए। हालांकि तेंदुआ थोड़ी देर बाद करीब के जंगल में चला गया। रमेश ने घर पहुंचकर यह सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना पाते ही पुलिस व वन विभाग की टीमें मौके की ओर रवाना हुईं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कॉबिंग की जा रही है। तेंदुए की लोकेशन तलाशी जा रही है। डीएफओ डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली। वन विभाग की टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। टीमें मौके पर हैं। कॉबिंग कर तेंदुए की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed