{"_id":"5ac912424f1c1bb5618b62ff","slug":"191523126850-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से फसल राख
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से पांच बीघा फसल राख
रायबरेली। डलमऊ के भीरा गोविंदपुर गांव में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से लगी आग में पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ।
कठगर विद्युत उपकेंद्र से निकले तेरुखा फीडर में भीरा गोविंदपुर गांव के बाहर बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिन्गारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
तेज लपटों से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। हादसे में रमेश कुमार, शिवकेश, अखिलेश की फसल जल गई।
विज्ञापन
कठगर के एसडीओ भइयालाल और अवर अभियंता राजीव यादव भी सूचना पाकर मौके पहुंचे। एसडीओ ने बताया कि तारों पर चिड़िया बैठी थी, जो करंट की चपेट में आ गई। इससे शॉर्ट सर्किट हुई और आग लग गई।