{"_id":"5ab14d1f4f1c1b00768b6ad9","slug":"191521569055-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर डाका, दंपती को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी के घर डाका, दंपती को मारी गोली
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। डकैतों ने मंगलवार सुबह एक व्यवसायी के घर घुसकर लूटपाट की। विरोध पर डकैतों ने फायरिंग की। शोर मचाने पर दंपती को गोली मार दी।
आसपास के लोगों के जुटने से पहले ही डकैत नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एएसपी ग्रामीण, फोरेंसिक टीम व दो थानों की पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा कस्बे के पूर्वी छोर पर पेट्रोल पंप के निकट व्यवसायी राम गोपाल मिश्रा का मकान है। नेपाल में उनका जनरल स्टोर का व्यवसाय है।
राम गोपाल व उनका पुत्र विक्रम व्यवसाय संभालते हैं। प्रतिदिन की तरह सोमवार रात विक्रम दुकान बंद कर सीमा पार कर घर पहुंचा। परिवार के लोग भोजन के बाद सो गए।
विज्ञापन
मंगलवार भोर तीन बजे के आसपास आठ डकैत दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद परिवार के लोगों के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध पर कट्टे की बट से पीटा।
व्यवसायी विक्रम ने शोर मचाया तो बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग और चीख पुकार की आवाज सुनकर कस्बे के लोग दौड़ेे। अपने को घिरता देख डकैत छह हजार रुपये नकदी, घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान समेटकर फायरिंग करते हुए भाग गए।
गोली लगने से विक्रम मिश्रा (28) व पत्नी अनीता मिश्रा (26) लहूलुहान हो गए। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। लोगों के सहयोग से घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे।
315 बोर का कट्टा बरामद
एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के विरोध और कस्बे वासियों की घेराबंदी के कारण डकैत बदहवास होकर भागे। उनका असलहा मौके पर ही छूट गया। उसे कब्जे में लिया गया है। कारतूस भी बरामद हुई है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि डकैतों की धरपकड़ के लिए फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। कुछ सुबूत हाथ लगे हैं। बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।