{"_id":"5a43e74f4f1c1bc45b8be8b9","slug":"191514399567-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने में नाकाम होने पर जाएगी थानेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध रोकने में नाकाम होने पर जाएगी थानेदारी
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम होने पर थानेदारों को कुर्सी गवांनी पड़ सकती है। बुधवार को पुलिस लाइन में हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अनिल कुमार सिंह ने यह बातें कहीं। एसपी ने कहा कि थानेदार क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के साथ जनता से मधुर संबंध बनाएं, जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।
एसपी ने कहा कि शहर, देवा, सतरिख, बदोसराय, रामसनेहीघाट समेत कई थाना व कोतवाली क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर बीते दिनों हुई लूट व चोरी की समस्त घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यहां के थाना प्रभारी मेहनत से काम करें, जिससे अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके। कप्तान ने कहा कि ठंड में घना कोहरा रहता है, जिससे अपराधी मौका पाकर वारदात कर रहे हैं। ऐसे में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके में रात में जरूर निकलें और गांव -गांव जाकर वहां के लोगों का भी सहयोग लें। कप्तान ने कहा कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की सुनवाई करें। उधर, प्रदेश के डीजीपी द्वारा पूर्व में दिया गया सराहनीय सेवा पदक का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा एचसीपी मोहिबुल्ला खां को पुलिस लाइन सभागार में दिया गया।
डीएम की मौजूदगी में हुई क्राइम मीटिंग
प्रदेश सरकार के आदेश के बाद पुलिस की क्राइम मीटिंग में बुधवार को डीएम अखिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। डीएम ने थानेदारों से बेहतर पुलिसिंग करने की बात कही। हालांकि एसपी अनिल कुमार सिंह द्वारा ही पूरी बैठक ली गई, जिसमें थानेदारों को फटकार लगाने के साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन
एंटी भू माफिया, आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 की कार्यशाला
पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक होने से पहले एंटी भू माफिया, आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएम अखिलेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो भी निर्देश दे रखे हैं, उसके तहत अधिकारी काम करें, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। डीएम ने कहा कि एंटी भू माफिया, आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 के तहत जो भी मामले हैं उन पर अधिकारी गंभीरता से काम कर कार्रवाई करे।