{"_id":"595a35cc4f1c1b204e8b4b22","slug":"191499084236-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को तमंचे के बट से पीट किया घायल, 15 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को तमंचे के बट से पीट किया घायल, 15 हजार लूटे
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को तमंचे के बट से पीट किया घायल, 15 हजार लूटे
शहर क्षेत्र में एक बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बट से पीट-पीटकर सेल्समैन को घायल कर दिया और 15 हजार रुपये लूट लिए। शोरगुल पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते, बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर वारदात की पड़ताल की।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराईबाग निवासी निरंजय तिवारी टिकरा बाजार स्थित बीयर की दुकान में सेल्समैन है। रात में बीयर की दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहुंचकर निरंजय तिवारी पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि निरंजय कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। तमंचे के बट से कई वार उसके सिर पर किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दुकान में रखे 15 हजार रुपये लूट लेकर फरार हो गए।
टिकरा बाजार में घटना की जानकारी होेने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। घायल सेल्समैन का कहना है कि बदमाश एक बाइक पर सवार थे। दोनों हेलमेट लगाए थे। लूट का विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि सेल्समैन के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा।