फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   19 arrested in bet

हिस्ट्रीशीटर का भाई चला रहा था जुए का अड्डा, 19 गिरफ्तार, तीन लाख बरामद

Mon, 24 May 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
19 arrested in bet
लखनऊ। चिनहट इलाके के कंचनपुर मटियार गांव में जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी और चिनहट पुलिस की टीम ने छापा मारा। मौके से 19 लोगों को दबोचा। उनके पास से करीब तीन लाख रुपये, तमंचा, लग्जरी गाड़ी और 20 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, दबिश के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मटियारी गांव में ठाकुरगंज, सहादतगंज, गणेशगंज, चौक और गोसाईंगंज इलाके से लोग यहां जुआ खेलने आते थे।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, दबिश के दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक दबिश के दौरान चार आरोपी रिशू उर्फ अंकुर, मो. फैज, निमेष यादव और तौकीर फरार हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गये आरोपियों में दुकानदार व प्रॉपर्टी डीलर
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में हिस्ट्रीशीटर का भाई मटियारी निवासी राम मनोरथ यादव, निवाजगंज-ठाकुरगंज का विशाल जायसवाल, मुअज्जमनगर-सहादतगंज का फैजू, हाता सितारा बेगम-ठाकुरगंज का रियासत अली, तहसीनगंज का मनीष राज वर्मा, सहादतगंज का आदित्य, मुलायमनगर-ठाकुरगंज का अजय कश्यप, गणेशगंज का अखिलेश श्रीवास्तव, गोसाईगंज का अरबाज खान व चिनहट थाना क्षेत्र के रामनरेश, अशोक कुमार, अमितेंद्र प्रताप सिंह, विनोद गुप्ता, किशोरी लाल शर्मा, राजेश, निसार, शलभ सिंह व मो. सद्दाम शामिल हैं। सभी आरोपी व्यापार व प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जामा तलाशी में 47 हजार व फड़ से 2,54,230 रुपये, तमंचा, कारतूस, एक स्कार्पियो व 20 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, यह जुआ राम मनोरथ ही खिलवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुए के अड्डे पर छापा, भाग रहे दो युवकों की टांग टूटी
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में रविवार शाम को पुलिस ने सूचना के आधार पर निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर दो युवक छत से कूदे तो उनकी पैर की हड्डी टूट गई। वहीं एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की इलाके में एक मकान का निर्माण हो रहा है। पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस को देख जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। उनमें से दो युवक विनोद और राहुल छत से कूद गए। दोनों की एक-एक टांग टूट गई। वहीं पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। बाकी मौके से फरार हो गए। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, विनोद और राहुल को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इकबाल से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो जुए की सूचना स्थानीय पुलिस को पहले से ही थी। लेकिन छापा मारने से पहले स्थानीय पुलिस ने अफसरों को जानकारी देना जरूरी नहीं समझा। वहीं अधिकारियों का कहना है
कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली इसलिए अफसरों को सूचना नहीं दे पाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed