{"_id":"5fa4013fc0cabb54b357e625","slug":"1879-new-corona-positive-active-patients-increase-in-up-increasing-infection-in-ghaziabad-noida-and-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 1879 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज बढ़े, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में बढ़ रहा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 1879 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज बढ़े, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में बढ़ रहा संक्रमण
Thu, 05 Nov 2020 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
covid 19 test
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में दिल्ली से सटे जिलों गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ में संक्रमण मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुल 1879 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से 26 फीसदी से अधिक पश्चिम उतर प्रदेश के तीन जिलों से ही हैं। वहीं लगातार दूसरे दिन डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए मरीजों से कम है। यानी कि कुल 1351 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के चलते दो दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अब तक प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 491154 हो गई है। इनमें से 461053 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 23150 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं और 7131 संक्रमितों की अभी तक मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में 10303 होम आइसोलेशन में हैं।
बुधवार को 155220 नमूनों की जांच की गई। इसमें से 63858 आरटीपीसीआर, 1770 ट्रूनेट और 89592 एंटीजन टेस्ट हैं। अब तक कुल 15609500 नमूनों की जांच प्रदेश में की जा चुकी है।