फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   186 trees coming in the way of widening of Mari Mata Mandir Road will be cut down

Lucknow News: मरी माता मंदिर रोड के चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे 186 पेड़ हटाए जाएंगे

Fri, 20 Sep 2024 07:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
186 trees coming in the way of widening of Mari Mata Mandir Road will be cut down
लखनऊ। मरी माता मंदिर रोड के चौड़ीकरण के कार्य में अब तेजी आएगी। चौड़ीकरण में रुकावट पैदा कर रहे 186 पेड़ों को काटा जाएगा। हालांकि, इतने ही पौधे दूसरी जगह पर लगाए भी जाएंगे। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने मलिहाबाद के सहजना में पौधरोपण के लिए जमीन दे दी है।
विज्ञापन



बिजली विभाग की ओर से भी लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू किया जाएगा। विभाग ने इसे पूरा करने के लिए एक माह का समय मांगा है। रोड को चौड़ा करने को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है। चौड़ीकरण के लिए अर्जुनगंज में करीब 100 मकान व दुकान भी तोड़े गए। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। चौड़ीकरण में सुल्तानपुर रोड, मरी माता मंदिर के बाद अर्जुनगंज से अहिमामऊ चौराहा तक करीब 1,720 मीटर का दायरा शामिल है। यहां सड़क की दो लेन को चौड़ा किया जाएगा। वन विभाग ने पेड़ों को हटाने की सशर्त एनओसी दे दी है।
विज्ञापन






आवागमन होगा सुगम

अर्जुनगंज के पास मरी माता मंदिर से शहीद पथ तक आवागमन सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह करीब डेढ़ किमी लंबा होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से रूट का सर्वे भी किया जा चुका है। 19 करोड़ रुपये में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। मरी माता मंदिर के पास सड़क सकरा होने के कारण आए दिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निर्माण से पहले बिजली के खंभे, पेड़ और पानी की लाइन शिफ्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed