फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   186 new black fungus patients found in Uttar Pradesh.

यूपी: तेजी से बढ़ रही ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या, 506 हुई कुल संख्या, 19 की मौत

Sun, 23 May 2021 11:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 May 2021 11:45 AM IST
सार

यूपी में ब्लैक फंगस एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रहा है। शनिवार को इसके 186 नए मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
186 new black fungus patients found in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शनिवार को ब्लैक फंगस के 186 नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 115 मरीज मेरठ मंडल के हैं। अब तक प्रदेश में 506 ब्लैक फंगस के रोगी मिल चुके हैं। इनमें से 19 की मौत हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में सात, आगरा में 4, लखनऊ, चंदौली, झांसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर में दो-दो मरीज मिले हैं। प्रतापगढ़, कुशीनगर, फिरोजाबाद, बलिया और मऊ में एक-एक मरीज मिला है।
विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि अधिसूचित बीमार की श्रेणी में आने के बाद सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को ब्लैक फंगस के मरीजों जानकारी रोजाना सरकार को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन रोगियों की संख्या की जानकारी मिलने से इलाज प्रबंधन में मदद मिलेगी। यह भी पता लग सकेगा कि किसी विशेष क्षेत्र में तो ब्लैक फंगस नहीं फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed