{"_id":"5b326dcf4f1c1b684d8b884b","slug":"181530031567-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़ा मंगल की जिले में धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़ा मंगल की जिले में धूम
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को जिले भर में बड़ा मंगल की धूम रही। अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने बजरंग बली की पूजा-अर्चना करके बल, विद्या एवं बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों में भी बजरंगबली की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। अंतिम बड़े मंगल पर जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया गया।
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर नगर के रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर में भोर पहर ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूरे दिन सुंदरकांड पाठ एवं मंगलगान चलता रहा। शाम को बजरंगबली की आरती में तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के साथ श्री सीताराम नाम संकीर्तन का कार्यक्रम हुआ। मंदिर के पुजारी उद्घव दास ने श्रद्धालुओं का बजरंगबली की महिमा बताते हुए प्रसाद वितरित किया।
नगर के झारखंडी मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्घालुओं ने विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज के लिए मंगल कामना की। पीपल तिराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भी अंतिम बड़े मंगल पर तमाम धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तरह उतरौला स्थित दुखहरण नाथ मंदिर, तुलसीपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, हनुमानगढ़ी तुलसीपुर के साथ-साथ गैसड़ी, पचपेड़वा, मथुरा बाजार, हरैया, ललिया, शिवपुरा, महराजगंज तराई, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, हरिहरगंज, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, महदेईया बाजार, पेहर बाजार व रमईडीह आदि स्थानों पर भी हनुमान मंदिरों में भोर पहर से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं ने बजरंग बली की पूजा अर्चना कर बल, विद्या एवं बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
जिले भर में रही प्रसाद वितरण की धूम
अंतिम बड़े मंगल पर जिले भर में प्रसाद वितरण की धूम रही। नगर स्थित महारानी धर्मशाले में प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल देखने को मिली। यहां पर श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, मोहम्मद शफीक, पंकज मिश्रा, डीपी सिंह, रमन, अमित, ओंकार, श्लोक, सुशील, राकेश, सचिन, सर्वेश, अनुपम, तालिब, राजेन्द्र व सरदार अमरजीत सिंह बिट्टू सहित सभी जाति-धर्म के लोगों ने भाग लिया। इसी तरह नगर के पीपल तिराहा, झारखंडी मंदिर, चौकरोड़, संतोषी माता मंदिर तिराहा, कलेक्ट्रेट मोड़ धुसाह व भगवतीगंज में भी कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने छोला, चना, हलुआ, पूड़ी, लड्डू, लस्सी व शरबत आदि का वितरण किया। तुलसीपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने इटवा चौराहे पर भंडारे का शुभारंभ बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से किया। युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह विक्की ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसी तरह जिले के अन्य तमाम स्थानों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरित किया गया।