फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   फिर तेज हुए कुतों के हमले, चार जख्मी

फिर तेज हुए कुतों के हमले, चार जख्मी

Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फिर तेज हुए कुतों के हमले, चार जख्मी
खैराबाद के सुजावलपुर, शाहपुर व बन्नी शाहपुर में ताबड़तोड़ हुई घटनाएं
विज्ञापन

सीतापुर/खैराबाद। जिले में आदमखोर कुत्तों के हमले एकाएक फिर तेज हो गए हैं। शनिवार को इन कुत्तों ने खैराबाद के सुजावलपुर, शाहपुर व बन्नी शाहपुर गांवों में हमला बोला। इससे एक वृद्धा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन हमलों से घायल होने वाले लोगों की संख्या 29 से बढ़कर 33 हो गई है। कुत्तों के ताजा हमलों से खैराबाद क्षेत्र में दहशत है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिर से चिंतित हो उठे हैं। वहीं प्रशासन के सिस्टम पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।
विज्ञापन


खैराबाद में आदमखोर कुत्तों से निपटने के जिला प्रशासन के सारे इंतजाम फेल होते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जिम्मेदारों ने आम जनमानस को कुत्तों के हवाले छोड़ दिया है। यही वजह है कि आदमखोर कुत्तों के हमलों पर अंकुश लगने के बजाय कुत्तों के हमले तेज होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह खैराबाद के मोहल्ला सुजावलपुर निवासी मैकू की पत्नी शिवरानी देवी (70) नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर जा रही थीं। वृद्धा जैसे ही आबादी के बाहर पहुंची, उसे कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और उनके ऊपर हमला बोल दिया।

वृद्धा के हाथ में छड़ी थी, जिससे वह कुत्तों को भगाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन एक कुत्ता भागता, तो दूसरा हमला बोल देता। हालांकि पुकार सुनते ही गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कुत्तों को खदेड़ा। तब तक वृद्धा बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी।

इधर खैराबाद के ग्राम बन्नीशाहपुर निवासी मोहम्मद सुएब का पुत्र मोहम्मद कैफ (4) घर के बाहर खेल रहा था। इससे पहले कि किसी को खतरे का आभास होता, वहां पर कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया। लोग कुछ समझ पाते कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।

परिवारीजन करीब में ही थे, हमला देख वे कुत्तों से भिड़ गए और लाठी-डंडों की मदद से उनको खदेड़ा। लेकिन तब तक बच्चा जख्मी हो चुका था। बताते हैं खैराबाद के ग्राम बबुरापुर निवासी सर्वेश (25) शाहपुर गांव के करीब आम के बाग की रखवाली कर रहा था।

तभी आदमखोर कुत्तों का झुंड वहां पर पहुंच गया और सर्वेश के ऊपर हमला बोल दिया। गांव के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा। तब तक सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो चुका था। यहां हमला करने के बाद कुत्तों का झुंड शाहपुर गांव पहुंच गया।

यहां पर गांव के दयाराम का पुत्र रंजीत (15) गांव के निकट बाग में मौजूद था। कुत्तों ने रंजीत पर हमला बोल दिया। यहां भी ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा। तब तक रंजीत घायल हो चुका था। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत देने वाली बात यह है कि डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

70 वर्षीय बुजुर्ग के आगे पस्त हुए कुत्ते
सुजावलपुर निवासी मैकू की पत्नी शिवरानी की उम्र 70 वर्ष के करीब है, शरीर जवाब दे रहा है, लेकिन उनकी हिम्मत के आगे आदमखोर कुत्ते पस्त नजर आए। शिवरानी शनिवार को आबादी से दूर थी, इसी बीच कुत्तों के झुंड ने वृद्धा को घेर लिया। शिवरानी समझ चुकी थीं कि उनके आगे मौत का झुंड खड़ा हुआ है।


यह समझते ही वह लाठी से कुत्तों को खदेड़ने लगी। करीब 15 मिनट तक शिवरानी ने कुत्तों का अकेले ही सामना किया, तब कहीं जाकर मोहल्ले के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच पाए। हालांकि तब तक वृद्धा जख्मी हो चुकी थी, लेकिन इस घटना के बाद लोग शिवरानी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed