फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   राहगीरों को रौंदते हुए पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत

राहगीरों को रौंदते हुए पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत

Thu, 01 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों को रौंदते हुए पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सपसा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार गुरुवार सुबह राहगीरों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


कार सवार दो युवकों समेत दो राहगीरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

अन्य तीन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें दो घायलों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत अहमदशाह नगर जरवल कस्बा निवासी इम्तियाज पुत्र इश्तियाक परिवार के मोहम्मद सलीम (22) पुत्र मोहम्मद साबिर, जीशान अहमद (20) पुत्र जहूर अहमद, संदीप श्रीवास्तव (26) पुत्र संजय श्रीवास्तव के साथ खरीदारी करने के लिए कार से लखनऊ जा रहे थे।

कार सवार सभी युवक जब लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सपसा मोड़ के निकट पहुंचे, तभी चालक संतुलन खो बैठा। कार सड़क किनारे जा रहे साहब दयाल (30) पुत्र सियाराम निवासी नियामतपुर प्रथम टूटी पुलिया, रिठौढ़ा निवासी मनीष कुमार (24) पुत्र राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार (35) पुत्र जगमोहन व मनोज कुमार (30) पुत्र राजकुमार को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक कार सवार मोहम्मद जीशान ने दम तोड़ दिया। कार की चपेट में आकर राहगीर साहब दयाल, राकेश कुमार और मनीष की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलवाकर घायल मोहम्मद सलीम, मनोज, संदीप और इम्तियाज को सीएचसी मुस्तफाबाद भेजा।


प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मोहम्मद सलीम की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय ही सलीम ने भी दम तोड़ दिया।

घायल मनोज कुमार व संदीप श्रीवास्तव को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। इम्तियाज का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

स्टेयरिंग फेल होने की आशंका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती इम्तियाज का कहना है कि कार जीशान चला रहा था। सपसा के निकट सामान्य रफ्तार में कार चल रही थी। लेकिन अचानक कार अनियंत्रित होने लगी।

जीशान ने संभालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इम्तियाज का कहना है कि शायद स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed