फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17,881 candidates will appear for the B.Ed entrance examination at 38 centers across the capital.

Lucknow News: राजधानी के 38 केंद्रों पर 17881 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 30 May 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
17,881 candidates will appear for the B.Ed entrance examination at 38 centers across the capital.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का 31 मई को पूरे प्रदेश में आयोजन कराया जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के तत्वावधान में कराई जा रही परीक्षा में लखनऊ विश्वविद्यालय को पांच जिलों के लिए नोडल विश्वविद्यालय नामित किया गया है। इन पांच जिलों में कुल 68 केंद्रों पर 30,286 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के कुशल संचालन के लिए लविवि में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि लखनऊ में 38 केंद्रों पर 17,881 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सीतापुर में छह केंद्रों पर 2,378 परीक्षार्थी होंगे। लखीमपुर में 11 केंद्रों पर 4,445 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हरदोई में छह केंद्रों पर 2,867 और रायबरेली में सात केंद्रों पर 2715 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के कुशल संचालन के लिए लविवि में हुई बैठक में केंद्र अधीक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रदीप वर्मा, लविवि की कुलसचिव और नोडल अधिकारी भावना मिश्रा, नोडल समन्वयक प्रमोद कुमार गुप्ता और जिला समन्वयक श्याम किशोर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रतिनिधि लवकुश द्विवेदी और ज्योति भी बैठक में मौजूद रहे। सभी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed