फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17,553 certificates made in the municipality are also under suspicion

Lucknow News: नगर पालिका में बने 17, 553 प्रमाणपत्र भी शक के दायरे में

Sun, 28 Jul 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
17,553 certificates made in the municipality are also under suspicion
रायबरेली। सलोन के बाद अब शहरी क्षेत्रों में बने जन्म प्रमाणपत्र भी शक के दायरे में हैं। अब तक की जांच में वर्ष 2023 में सर्वाधिक फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। इस साल सलोन तहसील की तीन नगर पंचायतों और 169 ग्राम पंचायतों में 17,385 जन्म प्रमाणपत्र बने। नगर पालिका में सबसे अधिक 17,553 प्रमाणपत्र जारी किए गए। आंकड़े सामने आने के बाद अफसरों में बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन


सलोन की ग्राम पंचायत नुरुद्दीनपुर, गढ़ी इस्लाम नगर, लहुरेपुर, सिरसिरा व गोपालपुर में 19,184 जन्म प्रमाणपत्रों का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। इसके बाद आरोपी मो. जीशान, वीडीओ विजय यादव समेत चार आरोपी जेल भेज दिए गए। सलोन कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना यूपी एटीएस को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। एटीएस के आईजी व अन्य अधिकारी पहले ही आरोपियों से पूछताछ कर चुके हैं। सलोन के अन्य गांवों में भी फर्जीवाड़े की आशंका को लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी खूब जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2023 में नगर पालिका क्षेत्र में सबसे अधिक प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इतने प्रमाणपत्र पूरी सलोन तहसील की निकायों और ग्राम पंचायतों में नहीं जारी हुए। सलोन की आबादी भी नगर पालिका से बहुत अधिक है। यही कारण है कि नगर पालिका क्षेत्र में जारी प्रमाणपत्र शक के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में वर्ष 2023 में जारी प्रमाणपत्र
नगर निकाय जारी जन्म प्रमाणपत्र
नगर पालिका रायबरेली 17553
नगर पंचायत डलमऊ 3190
नगर पंचायत लालगंज 2324
नगर पंचायत महराजगंज 6145
नगर पंचायत सलोन 118
नगर पंचायत ऊंचाहार 2382

शहरी क्षेत्र में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदनों में लगे दस्तावेजों की जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी। पूर्व में निकायों ने अपने स्तर से प्रमाणपत्र जारी किए हैं। अब मेरी अनुमति के बाद ही प्रमाणपत्र जारी कर सकेंगे।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed