{"_id":"5b54ae434f1c1b48748b65c8","slug":"171532276291-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत महाराजसिंह नगर जंगल से सटा है। ग्राम पंचायत के दधिवलपुरवा गांव निवासी सुरेश यादव के मकान में शुक्रवार देर रात घुसे तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया।
शनिवार सुरेश यादव ने मकान में बकरी बंधी न देख आसपास खोजबीन की तो मकान से 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में बकरी का अस्थिपंजर बरामद हुआ। तेंदुए के पद चिन्ह मिले।। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सभी ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की जानकारी हुई है। वनकर्मियों को भेजकर पीड़ित से प्रार्थना पत्र लेकर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।