फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   केंद्र व राज्य सरकार पर बरसे कांग्रेसी

केंद्र व राज्य सरकार पर बरसे कांग्रेसी

Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार पर बरसे कांग्रेसी
सीतापुर। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में रविवार को ब्लॉक बिसवां व लहरपुर में आयोजित पोल खोल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को जमकर कोसा। कहा कि मोदी सरकार के कामों से जनता परेशान है।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि मौजूदा सरकार ने भारत के विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। कांग्रेस तो एक जन आंदोलन है। कांग्रेस झूठे, मक्कार और फरेबियों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत जनता की सेवा में लगाई है। कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था, सैन्य व्यक्ति के साथ-साथ देश की महिलाओं को सेना, आंगनबाड़ी, आशा बहू और शिक्षामित्र, शिक्षक के साथ प्रत्येक रूप में मजबूती देने का काम किया है। दीक्षित ने कहा कि भाजपा के आला नेता मन की बात तो करते हैं, पर काम नहीं करते। झूठे वादों के जुमलों को लेकर देश की जनता से वाहवाही लूटते हैं। प्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार की भांति खोखले वादों से ही जनता को बहला रही है। सांप्रदायिकता फैला कर देश के लोगों को धर्म, मजहब के नाम पर लड़ा रही है और स्वयं राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य घनश्याम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने देश के युवाओं को रोजगार, महिलाओं का सशक्तिकरण, अखंड भारत की स्थापना के लिए काम किया। सम्मेलन को अनिल शुक्ल, सूबी खान, इरफान मंसूरी, बनवारी लाल कनौजिया, उत्कर्ष अवस्थी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष आमोद मिश्रा ने किया। इस मौके पर रघुवीर शरण शुक्ल, उत्तम शर्मा, डॉ. विनोद दीक्षित, कन्हैया मेहरोत्रा, मिथिलेश वैश्य, संतोष भार्गव, आशा कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed