{"_id":"5b2006e04f1c1b264d8b63e6","slug":"171528825568-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से चमकेगा सीमावर्ती वर्दिया गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से चमकेगा सीमावर्ती वर्दिया गांव
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में नेपाल सीमा के निकट स्थित वर्दिया गांव की सूरत संवारी जाएगी। गांव के विकास पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। समाजक कल्याण निर्माण निगम को निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बजट शासन ने आवंटित कर दिया है।
दो करोड़ से गांव के संपर्क मार्ग, गलियों के मार्ग दुरुस्त होंगे। सामुदायिक व आवासीय भवन का भी निर्माण किया जाएगा। जून के अंत में कार्य शुरू हो जाएगा।
नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांव में सुविधाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। बार्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत सीमा से सटे वर्दिया गांव को चयनित किया गया है। इसके लिए दो करोड़ रुपये का बजट शासन ने आवंटित किया है। समाज कल्याण निर्माण निगम को गांव के विकास कार्यों की जिम्मेदारी मिली है।
यह गांव सीमा पर होने के साथ कतर्नियाघाट सेंक्चुरी परिक्षेत्र में भी स्थित है। ऐसे में कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटक भी गांव की बदहाली के कारण आए दिन दुश्वारियों का सामना करते हैं। इसी कारण गांव को संवारने के लिए बजट का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन
समाज कल्याण निर्माण निगम के अभियंता घनश्याम बिड़ला ने मंगलवार को गांव पहुंचकर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्थल का सर्वे किया।
इसी भवन के निकट शिक्षकों के दो आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। अभियंता ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग व गलियों में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।
इससे गांव से गुजरने वाले लोगों को कीचड़ व जलभराव का सामना न करना पड़े। इस मौके पर ग्राम प्रधान सीताराम के साथ अभिंयता ने स्थल चयन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
इन कामों पर होगा खर्च
इंटरलॉकिंग का कार्य 1.5 करोड़
सामुदायिक भवन निर्माण 20.94 लाख
शिक्षकों के आवासीय भवन 26.5 लाख